|
दिनांक 23 फरवरी को गुरुग्राम माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती शशि काबरा की गरिमामयी उपस्थिति में नव-निर्मित कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षिका श्रीमती अनामिका कलंत्री, मार्गदर्शिका श्रीमती शशि काबरा, निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिड़ला, सलाहकार श्रीमती मंजू जाखेटिया, श्रीमती मंजू चांडक, अध्यक्षा श्रीमती श्वेता माहेश्वरी, सचिव श्रीमती नीति माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती कविता माहेश्वरी, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती अनीता राठी, उपाध्यक्ष श्रीमती एकता बिड़ला, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण लड्ढा, संगठन मंत्री श्रीमती ममता गट्टानी, प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती नीलम मूंदड़ा, सह-सचिव श्रीमती स्नेहा जाजू, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती रितु माहेश्वरी, सह-सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती निशा मालपानी, सह प्रचार प्रसार मंत्री सुष्मिता काबरा को निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर संरक्षिका श्रीमती अनामिका कलंत्री, वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिड़ला, सचिव श्रीमती निधि माहेश्वरी तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में सदैव पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
|