पंचांग और राशिफल
*आज का पञ्चाङ्ग*
*दिनांक*:- 14 मार्च 2026
*वार* :- शनिवार
*विक्रम संवत्* :- 2082
*अयन*:- उत्तरायण
*ऋतु* :- बसंत
*मास*:- चैत्र
*पक्ष* :- कृष्ण
*तिथि*:-  दशमी 8:18am तक पश्चात:- एकादशी
*नक्षत्र* :- उत्तरासाढ़ा
*योग* :- वरियान
*करण* :- विष्टि
*सूर्यराशि* :- कुंभ
*चंद्रराशि* :- धनु 09:33am तक पश्चात:- मकर
*दिशाशूल*  :- पूर्व
सूर्योदय :- 06:55am
सूर्यास्त :- 06:45pm
*राहुकाल का समय*  
09:55am से 11:15am तक 
*अभिजित मुहूर्त :-*
12:15pm से 12:55pm तक
आज व्रत एवं त्यौहार
*वार विशेष*
आज का वार :-   शनिवार
अधिदेव :-  ब्रह्मा
मंत्र :-
* ।। ॐ  प्रां  प्रीं  प्रौं  सः  शनये नमः ।।
* यदि शनि फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो शनि का दान किसी वृद्ध मजदूर को शनिवार को करना चाहिए ।
दान :-
* काले वस्त्र , उरद , कला तिल , लोहे की सामग्री , जूते , काला छाता ।
उपाय :-
* शनिवार को संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं, शिवलिंग पर काला तिल एवं जल चढ़ाएं तथा मोर पंख पूजा स्थान में रखें । शनिवार को रोटी काले कुत्ते या काली गाय या कौए को खिलाएं । शराब का सेवन ना करें ।
शनिवार को करणीय कार्य :-
* द्रव्य संग्रह, मकान का शिलान्यास, भूमि पूजन आदि स्थिर कार्य हेतु श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :
* दारुण व तीक्ष्ण संज्ञा दी गई है अर्थात् की शनिवार को कड़ा, कठोर माना गाय है
घात वार :-
* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:-  शनिवार
राशि :-  सिंह, वृष
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
* उड़द अथवा तेल से बनी वस्तु या काले तिल
* अगर किसी जातक के लिए  शनि अशुभ हो तो वह जातक  अथवा  दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता  नाश होगी
*राशिफल*
मेष राशि :-
शनिवार को आपको परिवार और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा. बेहतर होगा कि शनिवार को शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि ये आपको आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. वीकेंड पर शनिवार को आपको कुछ जरूरी काम को भी निपटाना है. जिन लोगों को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है वह स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आहर विहार अपनाएं. शनिवार को शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा. आप परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए भी जा सकते हैं.
वृषभ राशि :-
शनिवार को संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी,  लेकिन आपका खर्च भी बना रहेगा. आपको शनिवार को वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी खुशी मिलने वाली है. लव कपल की शादी होने वाली है. दंपती के घर नया मेहमान आने वाला है. दोस्तों और परिचितों के साथ मौज मस्ती करेंगे. मौसम बदल रहा है. ऐसे में खानपान भी अच्छा रखें. तला-भुना खाने से परहेज करें. आपको अपनी रुचि का भोजन मिलेगा.
मिथुन राशि :-
शनिवार को आपको करियर और  कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. आप किन्हीं वजहों से दुविधा में हैं. आपके घर शनिवार को मित्रों और मेहमानों का भी आगमन हो सकता है. ऐसे में आपको एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा. किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी. विदेश में रहने वाले किसी संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी. वीकेंड पर शनिवार शाम को आप बाहर घूमने जा सकते हैं.
कर्क राशि :-
ससुराल के संबंधियों से शनिवार को आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है. आपको शनिवार को परिवार के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी. आर्थिक एवं कारोबार संबंधी विषयों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे. किसी पुराने परिचित और मित्र से मिलकर खुशी होगी  और उसे आप घर पर बुलाएंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा. शनिवार को वाहन चलाते समय सतर्क रहें. सड़क पर किसी से बेवजह का वाद विवाद हो सकता है.
सिंह राशि :-
फैमिली बिजनेस में शनिवार को परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा. माता-पिता से भी आपको खूब स्नेह और सहयोग मिलेगा. जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा. बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा. लव लाइफ के मामले में शनिवार का दिन सामान्य रहेगा प्रेमी से लंबी और रोमांटिक बातें होंगी, लेकिन दूरियों का अहसास बना रहेगा. इसका मतलब कुछ बातों को लेकर आपकी लव पार्टनर से अनबन है.
कन्या राशि :-
लोगों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. आपको जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है. जल्दबाजी में कोई भी काम करने और निर्णय लेने से बचना होगा. किसी बातों और व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है. आपको मनपसंद भोजन मिलेगा और माता एवं परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा. मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे.  आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें.
तुला राशि :-
आर्थिक मामलों में भी शनिवार का दिन आपके लिए सुखद रहेगा. बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई बनी रहेगी. किसी मित्र या मेहमान के आगमन से आपको खुशी मिलेगी. शनिवार को आपको दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे. जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनको परहेज और खानपान का पूरा ध्यान रखना होगा. अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आप परहेज रखें. ऐसा भोजन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.
वृश्चिक राशि :-
कारोबारी जातक शनिवार को अपनी कमाई से खुश रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसे लोगों से भी सामना हो सकता है. इससे आपको परेशानी और क्रोध आ सकता है. शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा. आप शनिवार को दोस्तों के साथ मौजमस्ती का आनंद लेंगे. आपको शनिवार को किसी पुराने परिचित और मित्र से भी मिलने का मौका मिलेगा. शनिवार को आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए. आपके पैरेंट्स के लिए यात्रा का भी संयोग बन रहा है. उनका मन ना तोड़ें और उन्हें यात्रा पर जाने दें.
धनु राशि :-
शनिवार को आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा. आपको नया काम शुरू करने के दौरान अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है. आपकी कोई चाहत भी पूरी होगी. लाइफ पार्टनर के जन्मदिन पर आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं. पुराने मित्रों से मिलकर आपको खुशी होगी. मनपंसद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन सलाह है कि स्वाद के चक्कर में अति भोजन से बचें. गर्मियों में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
मकर राशि :-
शनिवार का दिन सामान्य बीतेगा, लेकिन शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी मजाक का आनंद ले सकते हैं. किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी लुत्फ ले सकते हैं. आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहेगा. शनिवार को मौज मस्ती के बीच धर्म अध्यात्म में भी रुचि लेंगे. आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी. कोई मित्र या मेहमान अचानक आपके घर आ सकता है.
कुम्भ राशि :-
 कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं. आर्थिक मामलों में आपको भावुकता पर कंट्रोल करना होगा. आपको शनिवार परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है. आपको शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए. किसी से विवाद में उलझना नुकसानदायक हो सकता है.
मीन राशि :-
वीकेंड पर सामाजिक और राजनीतिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा. शनिवार का दिन आपके लिए लाभदायक और मनोरंजक रहेगा. व्यापार-कारोबार में आपको शनिवार लाभ मिलेगा. कोई अच्छी और प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी. शनिवार को किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. नवीन वस्त्र और गिफ्ट का लाभ मिल सकता है.
*मेरा और आपका सुविचार*
आज को संभाल लेना ही भविष्य निर्माण करना है।
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal