हिंगोली की बेटी डॉ. राशि सोनी ने बढाया समाज का गौरव

अग्रणी स्किनकेयर ब्रांड Deconstruct द्वारा Zoom प्लेटफॉर्म पर आयोजित 24 घंटे 45 मिनट के सतत लाइव 'डर्माथॉन' कार्यक्रम ने Guinness World Records में अपना नाम दर्ज कराकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के अनेक प्रतिष्ठित त्वचा विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

इस डर्माथॉन में डॉ. राशि सोनी ने अपनी उल्लेखनीय भागीदारी से विशेष पहचान बनाई। वे पूरे कार्यक्रम में लगातार पाँच घंटे तक सत्र संचालित करने वाली एकमात्र त्वचा विशेषज्ञ रहीं, जो इस विश्व रिकॉर्ड आयोजन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. राशि सोनी ने अपने सत्रों में मुंहासे (एक्ने), बाल झडऩा, हार्मोनल त्वचा समस्याएं तथा दैनिक स्किनकेयर से जुड़े मिथकों जैसे विषयों पर वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने ज़ूम पर लाइव उपस्थित दर्शकों के प्रश्नों का सरल, स्पष्ट और चिकित्सकीय दृष्टिकोण से समाधान प्रस्तुत किया। डर्माथॉन के दौरान उनके सत्र कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहे। डिकन्स्ट्रक्ट द्वारा आयोजित यह डर्माथॉन केवल एक रिकॉर्ड-निर्माण कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि डिजिटल माध्यम से त्वचा एवं बालों के स्वास्थ्य के संबंध में सही और प्रमाणिक जानकारी जनसामान्य तक पहुँचाने का एक प्रभावी प्रयास भी सिद्ध हुआ। आयोजन को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राशि सोनी हिंगोली स्थित राशी हॉस्पिटल के डॉ.सत्यनारायण भिकुलाल सोनी एवं डॉ. ऊमा सत्यनारायण सोनी की ज्येष्ठ पुत्री हैं। वे डॉ. मधुसूदन लढ्ढा की पत्नी तथा डॉ. राजकुमार लढ्ढा एवं सौ. सुनीता लढ्ढा, लढ्ढा हॉस्पिटल मानवत, की पुत्रवधू हैं। डॉ. राशी सोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माहेश् वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal