माहेश्वरी युवा संगठन, अहमदाबाद द्वारा रक्तदान बॉडी चेकअप कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी युवा संगठन, अहमदाबाद द्वारा आयोजित रक्तदान बॉडी चेकअप कार्यक्रम में समाज के सभी गणमान्य बंधुओ ने उत्साह और उमंग के साथ सामाजिक भागीदारी का निर्वहन करते हुए अभूतपूर्व 425 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया। इस सहयोग के लिए युवा संगठन के अध्यक्ष घनश्याम ईनाणी, महामंत्री हार्दिक देवपुरा, मंत्री महावीर मूंदड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राकेश जेथलिया, नरेश असावा, एवं सहस्वास्थ्य मंत्री सहित पूरी युवा संगठन टीम ने सभी रक्तदाता का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर के मुख्य सौजन्य कर्ता श्रीमान सुरेशचन्द्र रुपलालजी बाहेती परिवार रहा।
Latest News