नागपुर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत
नागपुर महानगर की गौरवशाली परंपराओं में से एक, विश्वप्रसिद्ध प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी व्यापारी आघाड़ी नागपुर महानगर द्वारा गांधी पुतला चौक, सेंट्रल एवेन्यू, नागपुर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आघाड़ी के अध्यक्ष सीए श्री गिरीश मूंदड़ा के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई, माल्यार्पण कर विधिवत आरती एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नागपुर महानगर के अध्यक्ष श्री दयाशंकर तिवारी, आघाड़ी के पालक श्री कमलेश राठी, वरिष्ठ सलाहकार श्री महेंद्र कटारिया एवं श्री सुभाष कोटेचा की प्रमुख उपस्थिति रही। पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए शीतल जलजीरा का वितरण भी किया गया, जिससे भक्तों ने प्रसन्नता के साथ सेवा का लाभ लिया।
इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक श्री कन्हैया अग्रवाल एवं सहसंयोजक श्री हेमंत भट्टड़ के साथ श्रुति देशपांडे, प्रकाश डागा, संतोष काबरा, प्रदीप बियानी, वनराज देवासी, विरेंद्र निखार, महेश पेंढारे, महेंद्र राठी, गजेंद्र भिसीकर, लखिराम परसनानी, सतीश बजाज, एड. निखिल अग्रवाल, सीए अशोक वर्मा, महेश भुतड़ा, उमाकांत जाजू, प्रकाश भोरकर, प्रकाश शर्मा, प्रांजली उपाध्ये एवं रितेश रायचेडा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की सफलता में भाजपा व्यापारी आघाड़ी महाल क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सुनील जैन, इतवारी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री सौरभ महाजन एवं दक्षिण नागपुर हनुमान मंडल क्षेत्र के अध्यक्ष श्री अभिषेक जयसवाल का विशेष सहयोग रहा।
Latest News