पोकरण तहसील माहेश्वरी समाज के चुनाव सम्पन्न, नंदकिशोर राठी बने अध्यक्ष

फलसूण्ड गांव के माहेश्वरी समाज भवन में पोकरण तहसील माहेश्वरी समाज के चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रप्रकाश शारदा एवं सह चुनाव अधिकारी जुगल किशोर गांधी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शारदा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद हेतु आयोजित चुनाव में समाज के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से फलसूण्ड निवासी नंदकिशोर राठी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के बंधुओं ने नंदकिशोर राठी का मुंह मीठा करवाकर, साफा एवं माला पहनाकर हार्दिक स्वागत व बधाई दी। 

इस अवसर पर समाज की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजकुमार राठी (नाचना), पारसमल राठी (सांकड़ा), महामंत्री घनश्याम चांडक (फलसूण्ड), सह मंत्री दुर्गादास राठी (राजमथाई), राजू राठी (भणियाणा), कोषाध्यक्ष गिगुलाल राठी (भिखोड़ाई), संगठन मंत्री राणीदान चांडक (छायण), मीडिया प्रभारी घनश्याम राठी (पोकरण), सलाहकार सदस्य जोगराज केला (बांधेवा), राजकुमार राठी (सोढाकोर), पुखराज टावरी, सुरेश चांडक, ओमप्रकाश चांडक, ओमप्रकाश गांधी (सभी फलसूण्ड) का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में पोकरण तहसील के समस्त माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में फलसूण्ड समाज अध्यक्ष श्रीकिशन राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन