विष्णु गोपाल सोमानी बने आमेट श्री जयसिंह श्याम गौशाला समिति के अध्यक्ष
श्री जयसिंह श्याम गौशाला समिति, आमेट के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (2026-27 एवं 2027-28) के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में विष्णु गोपाल सोमानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। 24 मार्च 2026 को आयोजित साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक निवर्तमान अध्यक्ष श्याम सिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं निर्वाचन अधिकारी मोहनलाल दक की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के दौरान निर्धारित पदों हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं सामुदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए सभी पदों पर प्राप्त नामांकन निर्विरोध रहे, जिसके परिणामस्वरूप पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए गौशाला के विस्तार एवं सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
Latest News