प्रतिभा मंच का स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह

प्रतिभा मंच का स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 5 मई 2024 को जोधपुर में संपन्न हुआ। सुबह सभी रातानाडा गणेश जी मंदिर गए जहां भजन और शिव स्तुति मंत्रों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शाम के कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती फूल कौर मूंदड़ा के कर कमलों से श्री गणेश पूजन और दीप प्रज्वलन के पश्चात सामाजिक संदेश देने वाले गीतों पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। एक छोटी सी नाटिका में सास बहू और पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता कैसे रहे यह सुंदर संदेश दिया गया। अतिथियों के कर कमलो से विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा, साहित्य, शिक्षा आदि कार्यों का परिचय दिया गया। मंच संचालन डॉक्टर सूरज द्वारा किया गया। श्रीमती फूलकौर मूंदड़ा ने उद्बोधन से सबको प्रेरित किया, उर्मिला तापडिय़ा ने गीता के उदाहरण देते हुए जीवन के मूल मंत्र सिखाएं, स्वाति जैसलमेरिया ने कहा कि हजार बिजलियां गिरे लाख आंधियां उठे, फूल खिलने वाले खिलकर ही रहते हैं। प्रतिभा मंच की प्रतिभाओं की दृढ़ इच्छा शक्ति समाज को प्रेरित करती हैं। मनीषा मूंदड़ा ने उद्बोधन देकर मधुर भजन सुनाया। सुशील बजाज, आनंदी भूतड़ा, प्रेरणा मंत्री, मंजू लोहिया, दीपा खेतावत, नीलम सोमानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। दीपा खेतावत ने स्त्री जीवन पर मार्मिक कविता प्रस्तुत की। श्री राधा कृष्ण के रजत पत्र भेंट कर अतिथियों का बहुमान किया गया। समापन में नम्रता माहेश्वरी ने प्रतिभा मंच संरक्षिका राधा लाहोटी और समाज सेवी डॉक्टर किरण सारडा को नींव की ईंट बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही हम कंगूरे बने हुए हैं यह दोनों मंच के आधार स्तंभ हैं। अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया गया। इस सुंदर आयोजन के लिए किरण सारडा और स्नेहलता मूंदड़ा ने एक माह से जो परिश्रम किया उसका भी आभार व्यक्त किया गया। गौ सेवा वृक्षारोपण और बड़े होने तक वर्षों का पालन व प्राकृतिक खेती संवर्धन के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन