माहेश्वरी समाज राजसमंद ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह

माहेश्वरी समाज के श्री महेश प्रगति संस्थान राजसमंद के तत्वाधान में महेश नगर स्थित मंदिर प्रांगण में सभी सदस्यों ने होली स्नेह मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मना कर आनंद लिया। मीडिया प्रभारी लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि सर्वप्रथम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रृंगार, पूजा एवं आरती कर समाज के सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा होली मिलन समारोह मनाया तत्पश्चात समाज का स्नेह भोज भी आयोजित किया गया। संस्थान सचिव विनोद पोरवाल ने जानकारी दी कि इस अवसर पर विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा सदस्य श्री सत्य प्रकाश काबरा, प्रादेशिक महासचिव रामगोपाल सोमानी, जिला संगठन मंत्री भगवती लाल असावा, जिला सदस्य लक्ष्मी लाल ईनाणी, गोपाल मंडोवरा, महिला संगठन से गीता काबरा, सरोज गट्टानी, सुशीला असावा, यामिनी राठी, उर्मिला तोषनीवाल, उपाध्यक्ष तारा ईनाणी, सरिता लढ्ढा, सचिव मीनाक्षी ईनाणी, मंजू जेथलिया, सीमा असावा, महेश युवा प्रगति मंच के अध्यक्ष लोकेश कोगटा, सचिव महेश गगड़, राकेश काबरा सहित सहित कई समाजजन एवं महिलाए मौजूद थी। समारोह के समापन में संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा ने सभी पधारे परिवार के सदस्यो का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन