वाराणसी में होली मिलन समारोह का आयोजित
माहेश्वरी भवन वाराणसी में समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन 26/3/24 को माहेश्वरी क्लब के आतिथ्य में किया गया जहां समाज के सभी वर्गों के करीब 220 लोगो ने सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरसाने की फूलों वाली होली थी, जिसमे उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने खूब आनंद उठाया सभी और विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठजनो आनन्द लिया। यह अविस्मरणीय कार्यक्रम संस्था के सांस्कृतिक मंत्री शुभम साबू के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के सलाहकार जीतू चांडक एवं इनके साथ संयोजक मनोज पेड़ीवाल, राहुल कोठारी, उज्जवल मालू ने भी अपनी मेहनत से चार चांद लगाए। स्वादिष्ट भोजन के लिये श्रवण करवा, अनुराग राठी को आभार प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र भुराडिय़ा, मांगीलाल सारड़ा, लोकेन्द्र करवा, राजेश बाहेती, कृष्ण कुमार काबरा, राकेश दरक, संजीव चांडक, मनीष दुजारी, रितेश खटोड़, किशोर मूंदड़ा, गोविंद भरानी, गोपाल दम्मानी, श्रीमती इंदु चांडक, किरिष्टा झंवर, मोनिका कोठारी, सुषमा कोठारी, वीना मूंदड़ा, मुक्ति मूंदड़ा, नटवर, अनुराग, प्रतीक, नीलेश, वरुण, निशांत,आदि की उपस्थिति रही। सभी का स्वागत माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष अंकित धुत ने किया।
Latest News