जोधपुर में फागोत्सव का आयोजन सम्पन्न
मास्टर्स क्लब जोधपुर के अध्यक्ष श्री शिव सोनी ने बताया कि मास्टर्स क्लब जोधपुर एण्ड बीकानेर समाज के संयुक्त तत्वाधान में विख्यात रसिया ग्रुप भिवंडी द्वारा माहेश्वरी जनउपयोगी भवन जोधपुर में होली के उपलक्ष्य में होली की मस्ती का चंग थाप पर फागोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे मास्टर परिवार के 200 परिवार व माहेश्वरी समाज के लोगो ने फाग के कार्यक्रम का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में मनीष चांडक, अनुराग लोहिया, विनोद डागा, सुरेन्द्र साबू, महादेव झंवर, संजय बाहेती, कैलाश पेड़ीवाल, करण बजाज, महेश फोफलिया और माहेश्वरी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
Latest News