रांची माहेश्वरी समाज द्वारा चौपाल कार्यक्रम आयोजित
रांची माहेश्वरी समाज अपने बुजुर्ग लोगों के लिए चौपाल मंच के अंतर्गत कई लाभकारी योजनाएं चलाता है। चौपाल के संयोजक श्री राजकुमार मारू एवं सहसंयोजक श्री अशोक साबू हैं। बुजुर्ग लोगों के एकाकी जीवन में नई ऊर्जा के संचरण के लिए प्रत्येक महीने उनके मिलन का कार्यक्रम होता है और विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम किए जाते हैं। 22 महीने से निरंतर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 35 लोगों ने रांची में नए खुले सुप्रसिद्ध मॉल रू्ररुरु ह्रस्न क्र्रहृष्ट॥ढ्ढ में आर्टिकल 370 पिक्चर का आनंद उठाया तथा उसके पश्चात फूड कोर्ट में हल्का नाश्ता किया। माल के मुख्य प्रबंधक श्री सान्याल की निर्देशन में माल के सभी लोगों ने इस ग्रुप के कार्यक्रम के लिए भरपूर सहयोग दिया। सभी बुजुर्गों को यह नया मॉल काफी अच्छा लगा और उन्होंने पुन: यहां कार्यक्रम बनाने की मंशा जाहिर की।
Latest News