महा शिवरात्रि पर्व पर जिला माहेश्वरी सभा बरेली ने किया डमरू का वितरण
महाशिवरात्रि पर आनंद आश्रम बरेली में शिव भक्तों को जिला माहेश्वरी सभा बरेली की ओर से डमरू के साथ प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि प्रत्येक परिवार में एक डमरू अवश्य पहुंचे। भोलेनाथ के इस प्रिय वाद्ययंत्र के नाद से सभी घरों में सकारात्मक ऊर्जा आएगी, इसी आशय से यह कार्य किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री के के माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष श्री शिवकुमार माहेश्वरी, महामंत्री श्री अजय माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश माहेश्वरी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. मोनिका गुप्ता, विनय माहेश्वरी, ओजस माहेश्वरी, आयुष माहेश्वरी, शेखर माहेश्वरी, धर्मेंद, तरुण आदि उपस्थित रहे।
Latest News