सूरत में जनरल मिंटीग का आयोजन सम्पन्न
सूरत जिला माहेश्वरी समाज की क्षेत्रीय सभा मॉडल टाऊन डुभ्भाल माहेश्वरी सभा की वार्षिक जनरल मिंटीग का आयोजन दिनांक 10.3.24 को तुलसी होटल में आयोजन किया गया। जिसमें जिला सभा के सभी पदाधिकारियों का सभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सभा के अध्यक्ष अनिल मनियार ने सभा की तरफ से कार्यसमिति के सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया, सभा के सचिव महोदय श्री राकेश पुंगलिया ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की तथा कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण कपुरिया ने साल पर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभा के सभी 66 सदस्यों ने करतल ध्वनि से तालियां बजाकर बजट को स्वीकार करके सर्व सहमति से पास किया। जिला अध्यक्ष श्री पवन बजाज तथा जिला सचिव श्री अतीन बाहेती ने सूरत जिला माहेश्वरी समाज की आगामी योजनाओं का सभी को ज्ञान दिया तथा समाजसेवी कार्यक्रमों का आयोजन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन में सामूहिक भोजन प्रसादी का भी आयोजन था।
Latest News