वाराणसी में महाशिवरात्रि की रही धूम

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्री का पर्व 8 मार्च 2024 को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 5 पंडित द्वारा किए जा रहे रुद्री पाठ के साथ भगवान शंकर का परिषद के अध्यक्ष राजेश बाहेती सपत्नीक द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं और पुरुषों ने रूद्राभिषेक में भागीदारी की पूजन में बेलपत्रों, दुग्ध, गंगाजल के अलावा विभिन्न फलों के रस से बाबा का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात समाज बंधुओं द्वारा सुमधुर भजन का आयोजन किया गया सभी ने फलाहार, ठंडाई का प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान पेड़ीवाल, मांगीलाल सारड़ा, राखी काबरा ने समधुर भजनों से सभी का मन मोह लिया। श्री विरेन्द्र भुराडिय़ा, राजकुमार कोठारी, गौरीशंकर नेवर, श्रवण करवा, किशोर मूंदड़ा, लाला चांडक, ओम सारड़ा, कमल सोनी, गोविंद बजाज, राकेश दरक, संदीप चांडक, श्रीमती सुशीला सारडा, विमला बजाज, सुषमा कोठारी, किरिष्टा झंवर, निशा कोठारी, राधिका डागा, लक्ष्मी सोमानी, कोमल कचोलिया, प्रतीक, अंकित, ऋषि, अनुराग, राहुल, सागर आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक अनिल सारड़ा, रमेश झंवर, प्रशान्त लखोटिया, अमित चांडक, श्रीमती रामकन्या सारड़ा, सुनीता काबरा, प्रीति पेड़ीवाल, मोनिका कोठारी को आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में समाज के 125 पुरुष/महिलाओं/बच्चों की उपस्थिति रही। माहेश्वरी परिषद के मंत्री कृष्ण कुमार काबरा ने सभी को धन्यवाद दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन