इतिहास के पन्नों से इन्दौर को जाना

माहेश्वरी समाज की दंपति संस्था माहेश्वरी संस्कृति ने अपनी संस्कृति के अनुरूप इतिहास के पन्नों से इन्दौर को जानने का प्रयास किया। इंदौर के इतिहास की कहानी प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक श्री प्रशांत इंदुरकर द्वारा 11 फरवरी 24 को प्रात: 7:25 बजे एकत्रित होकर ओम माहेश्वरी के मार्गदर्शन में दो पहिया वाहनों के माध्यम से 100 से अधिक महानुभावों ने बोलिया छत्री, कृष्णपुरा छत्री, राजवाड़ा, शिव विलास पैलेस, इन्दौर बैंक, पंढरीनाथ मंदिर, इन्द्रेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, होल्कर छत्री और हरिराव छत्री को निहारा और सुना।  कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभाष-वीणा राठी रहे। समन्वयक का दायित्व शरद-सरला साबू एवं मधुसूदन-किरण सोमानी ने निभाया। यह जानकारी संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन