माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा किया गया पिकनिक का आयोजन
माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा दिनांक 5 जनवरी 2024 को पिकनिक का आयोजन त्रिवेणी रिसोर्ट इटहरी में किया गया। जिसमें कुल 51 जनों की सहभागिता थी। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती पूजा सोमानी तथा सहसंयोजिका श्रीमती पूजा राठी ने बहुत ही सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच की सदस्य श्रीमती पूजा सदानी ने रोमांचक गेम्स खिलाए। सभी ने पिकनिक का काफी आनंद उठाया तथा स्वादिष्ट भोजन एवं मनोरंजन रील व गेम में पार्टिसिपेट किया। मंच की बहनों के साथ अन्य समाज की बहनों ने भी पिकनिक के आयोजन में सहभागिता ली।
Latest News