माहेश्वरी परिषद वाराणसी ने सत्र 2023 में किया सेवा कार्य
नर सेवा हि नारायण सेवा है को चरितार्थ करते हुए माहेश्वरी समाज, वाराणसी ने सत्र 2023 में 5 बार नये/पुराने वस्त्र (साडी, पैंट, शर्ट, कुर्ती, रजाई) जरूरत मंदो में वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में नवनीत कोठारी, मनीष सोमानी, राजेश गट्टानी, गोपाल दम्मानी, श्रीमती विमला बजाज का सहयोग रहा। सेवा कार्य प्रकोष्ठ संयोजक राकेश दरक के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष गोविन्द बजाज व मंत्री जगदीश राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News