बरेली में प्रभात फेरी का आयोजन सम्पन्न
वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बरेली द्वारा दिनांक 26 दिसंबर को दोपहर 1 बजे जनकपुरी गुरुद्वारे से एक प्रभात फेरी निकाली गयी, जिला माहेश्वरी सभा, बरेली द्वारा शील चौराहे पर जिला अध्यक्ष श्री कमलेन्द्र माहेश्वरी के नेतृत्व मे प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया व 7 वर्ष व 9 वर्ष के वीर बलिदानी सपूतो को नमन किया। उपरोक्त कार्यक्रम मे जिला माहेश्वरी सभा के संरक्षक शिवकुमार माहेश्वरी, धर्मेंद्र माहेश्वरी, जगदीश माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, अवनीश माहेश्वरी, सुमन्त माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, तरूण माहेश्वरी आदि ने सम्मलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Latest News