कार्यक्रम 'संगठन आपके द्वार' सूरत जिला सभा कार्यालय में आयोजित हुई
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा पूरे भारत वर्ष में चलाए जा रहे कार्यक्रम संगठन आपके द्वार के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम सूरत में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11.30 बजे सूरत जिला सभा सभागृह में तीनो क्षेत्रीय सभाओं AAMS/NBMS/VMS के साथ सयुक्त रूप से की गई।
भगवान महेश की आराधना व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रोग्राम की शुरूआत की गई। इसके बाद उपसभापति विजय राठी एवं संयुक्त मंत्री दिनेश राठी, प्रांतीय संगठन मंत्री राजेंद्र पेडीवाल, माहेश्वरी महासभा कार्य समिति सदस्य मुरली सोमानी, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष श्याम भंडारी और संयुक्त मंत्री राधा किशन मूंदड़ा, जिला अध्यक्ष पवन बजाज, उपाध्यक्ष विजय भट्टड, सहसचिव विजय चांडक को मंचासीन किया।
माहेश्वरी भवन सिटी लाइट के सचिव सुरेश तोषनीवाल ने मुख्य अतिथियों का परिचय करवाया। संगठन मंत्री मुरलीघर लाहोटी ने जिला सभा व समाज द्वारा चलाए जा रहे कार्य का संक्षिप्त विवरण दिया। सभी तीनों क्षेत्रीय सभाओं के सचिव ने अपनी सभा का संक्षिप्त परिचय दिया। प्रांतीय संगठन मंत्री राजेंद्र पेड़ीवाल सभा को संबोधित करते हुए बताया कि सूरत जिला भारत वर्ष में सबसे अग्रणी जिला बन गया जहां पर सबसे ज्यादा माहेश्वरी परिवार रहते हैं। मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी एवं संयुक्त मंत्री दिनेश राठी ने महासभा की सभी योजनाओं की जानकारी दी।
मुरली सोमानी ने सभा को महासभा के चेट बोट की जानकारी दी। ओपन हाउस में सभी के प्रश्नों का जवाब दिया गया। इस प्रोग्राम में राम रतन भूतड़ा अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष कमल भूतड़ा, महासभा के मिशन आईएएस 100 संयोजक कृष्ण कांत भट्टड़, निवर्तमान अध्यक्ष अविनाश चांडक, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन उपाध्यक्ष कृष्ण राठी, सुरेश काबरा व तीनों सभाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिला सभा के कार्यकारिणी मेंबर माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पवन चांडक और सचिव भगवती गगड़ और बहुत से समाज के व्यक्ति इस सभा के दौरान उपस्थित रहे। प्रोग्राम में मंच संचालन कार्यालय मंत्री विष्णु राठी ने किया। अंत में विजयराज चांडक ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के बाद अल्पहार की व्यवस्था रखी गई थी।
Latest News