नवनिर्वाचित भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की
श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी ने राजस्थान की 16वीं विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण की। श्री बिहाणी ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि 'मैं ईश्वर की शपथ लेता हंू कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुत्ता और अखंडता को अक्षुण रखूंगा। जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा।' श्री जयदीप बिहाणी द्वारा विधायक पद की शपथ ग्रहण करने के बाद गंगानगर केे लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़ कर प्रसन्नता व्यक्त की। दयानंद मार्ग पर स्थित उनके निवास पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ विधानसभा में कुल 11 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इनमें से श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर श्री जयदीप बिहाणी ने पहली बार चुनाव लड़ा और भाजपा के तीनों प्रत्याशियों में सर्वाधिक 81001 वोट प्राप्त करते हुए श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी विधानसभा प्रत्याशी को 81001 वोट के रूप में बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ है। श्री बिहाणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 29779 वोटों से पराजित किया। इसके साथ-साथ महत्वपूर्ण बात यह भी है कि श्री जयदीप बिहाणी ने दस साल बाद विषम परिस्थितियों में श्रीगंगानगर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाया और राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के उन पर जताए गए विश्वास को सार्थक किया।
Latest News