माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा द्वारा मिहल संगठन एवं युवा संगठन के साथ मिल कर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन वीर भवन में किया जिसमें हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष श्री संयोग माहेश्वरी मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में भुच्चो, जैतु, तलवंडी, कालांवाली से सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से हुई। युवा संगठन द्वारा बच्चों के लिए फन गेम्स करवाई, महिला संगठन द्वारा तम्बोला खिलाया गया। दिव्या मालपानी ने भी सभी के किये गेम का आयोजन किया और गिफ्ट भी स्पांसर किये। हर साल की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्रों, प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स व राष्ट्रपति अवार्डी डॉ. आशीष बाल्दी को भी सन्मानित किया गया। सभा में नए शामिल हुए मेंबर्स को श्री सुशील मूंदड़ा द्वारा चांदी के सिक्के देकर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में युवा संगठन अध्यक्ष ने महासभा द्वारा संचालित स्कीम मिशन 100 IAS व आवास योजना के बारे में बताया और उन्होंने प्रदेश युवा संगठन की ओर से के.के. मालपानी, सविता होलानी व पुष्पक मंत्री को सन्मानित किया। खानपान की व्यस्था सुरेश चांडक, राजिंदर लखोटिया व परवीन मिमानी ने की। मंच संचालन डॉ. आशीष बाल्दी व प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष के.के. मालपानी व सचिव सुप्रीम कोठारी ने सभी का धन्यवाद किया। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन