रतनगढ़ में मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न


रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर एवं अभिभाषक संघ रतनगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 37वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर माहेश्वरी भवन परिसर में आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 110 मरीजों की मोतियाबिंद जांच की गई, जिनमें से 50 मरीजों को नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। शेष मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके के किया गया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जागिड़ एवं डॉ. प्रिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश जाजू एवं एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के नरेश पेड़ीवाल, महेश जाजू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों मरीज उपस्थित रहे। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम एवं माहेश्वरी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य की सभी ने सराहना की।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन