अहमदाबाद में स्वास्थ्य एवं योग कार्यक्रम का आयोजन
हाजीपुरा गार्डन, शाहीबाग अहमदाबाद में चेत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग कोच मुकेश कोठारी एवं डॉ. शीतल जैन द्वारा उपस्थित जनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम में डॉ. शीतल जैन ने संतुलित डाइट प्लान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सही आहार से शरीर को ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक संतुलन प्राप्त होता है। साथ ही नीम का जूस (स्वास्थ्यवर्धक प्राकृतिक पेय) के नियमित सेवन के फायदे भी विस्तार से समझाए गए।
योग कोच मुकेश कोठारी ने बताया कि वे अपनी कक्षाओं में प्रतिदिन कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। इसके तहत वे विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास और मेडिटेशन तकनीकों को शामिल करते हैं, ताकि प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर स्वास्थ्य मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग एवं स्वास्थ्य संबंधी इस ज्ञानवर्धक सत्र का लाभ उठाया।
Latest News