सरदारशहर की माहेश्वरी महिलाओं ने लहराया परचम, विभिन्न पदों पर चयन से बढ़ाया मान
उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के त्रैवार्षिक चुनाव 2026 बीकानेर में संपन्न हुए, जिसमें सरदारशहर की महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करते हुए समाज का गौरव बढ़ाया।
चुनाव परिणामों में श्रीमती राजकुुमारी लखोटिया (धर्मपत्नी ललित कुमार लखोटिया, पुत्रवधू स्व. श्रीचंद लखोटिया) को संगठन में प्रादेशिक कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
वहीं कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) प्रवासी डॉ. कलावती कर्वा 'षोडशकलाÓ को हाल ही में हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया, जो समाज के लिए गर्व का विषय है।
इसके अतिरिक्त, श्रीमती सीमा मूंधड़ा (पुत्रवधू सोहनलाल मूंधड़ा, धर्मपत्नी कमल मूंधड़ा, प्रवासी फरीदाबाद) को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में चयनित किया गया। वहीं श्रीमती इंदु बिहानी (धर्मपत्नी विनोद बिहानी, पुत्रवधू स्व. फतेहचंद बिहानी, प्रवासी फरीदाबाद) को हरियाणा-पंजाब-हिमाचल माहेश्वरी महिला संगठन में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
इन सभी उपलब्धियों पर सरदारशहर माहेश्वरी परिवार एवं माहेश्वरी महिला मंडल, सरदारशहर ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित महिलाओं का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Latest News