माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां भवन में जनरेटर का शुभारंभ
श्री माहेश्वरी समाज संस्थान, ओसियां के भवन में रविवार 8 मार्च 2026 को दोपहर 3:15 बजे भवन में कार्यक्रम बुकिंग कराने वाले समाजबंधुओं की सुविधा के लिए जनरेटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, पूर्व अध्यक्ष सेवाराम जी एवं नथमल जी, उपाध्यक्ष सुनील लाहोटी, सचिव जे.पी. सोनी, सह सचिव जुगल कालानी तथा कोषाध्यक्ष मुरली चांडक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जसराज राठी एवं सचिव पुखराज सोनी सहित संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल सोनी (सांवरिया) और भगवान राठी भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद ओसियां के अध्यक्ष नंदकिशोर चांडक तथा संस्थान के मैनेजर एवं पुजारी सत्येंद्र पांडे भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने कहा कि जनरेटर की सुविधा से भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान बिजली संबंधी समस्या नहीं रहेगी और समाज के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Latest News