अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन का 'हेलारो नवरात्री गरबा' आयोजित
गुजरात के अहमदाबाद क्षेत्र के माहेश्वरी समाज के युवा संगठन ने 'हेलारो नवरात्री गरबा' कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को एवरग्रीन पार्टी प्लाट में किया गया। जिसमें समाज के 450 से ज्यादा लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम मेंं भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा अहमदाबाद साबरमती क्षेत्र अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी, संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पेड़ीवाल, अमित काबरा, आलोक करनानी, रंगनाथ मूंदड़ा, अनिल मनियार, नितिन मूंदड़ा, कौशल थिरानी, विक्रम धूत, मध्यांचल सचिव मनिष चांडक, गुजरात प्रांत सचिव मयंक बागड़ी उपस्थित थे, जिन्होने इस सामाजिक आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बनाने में मदद की। अंत में कार्यक्रम शामिल होने वाले समाज के सदस्य एवं कार्यक्रम सह-सहयोजक विजय पुंगलिया, उपेन बिरला, लक्ष्य बांगर, गिरिराज काबरा एवं सभी विज्ञापकों और स्पॉन्सरों का अध्यक्ष दीपक मणियार, सचिव अभिषेक मालपानी और कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी ने आभार प्रकट किया और उन्हें स्मृतिचिन्ह भी प्रस्तुत किया और गरबा उत्सव का समापन किया। यह जानकारी संगठन मंत्री अर्पित बाहेती के द्वारा दी गयी।
Latest News