होली मिलन में भजन जैमिंग के साथ झूमे समाजबंधु

श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत, गांधी बाग, नागपुर द्वारा समाज बंधुओं के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 2 मार्च 2026 को महेश भवन में किया गया। इस वर्ष होली मिलन के उपलक्ष्य में विशेष रूप से भजन जैमिंग का आयोजन किया गया, जिसे गायिका स्नेहा उमरेडकर एवं उनके साथियों ने अत्यंत मधुर स्वर में प्रस्तुत किया। नए-पुराने भजनों के साथ-साथ फिल्मी गीतों की तर्ज पर प्रस्तुत किए गए भजनों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन जैमिंग को युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों ने खूब सराहा और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

भजन जैमिंग के पश्चात विधिवत होलिका दहन कर समाज बंधुओं ने होली पूजन किया। इसके बाद भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक जय पुगलिया, प्रदीप जाजू एवं जाग्रति मोहता थे। सचिव अजय मल्ल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। यह जानकारी प्रतीक बागड़ी द्वारा प्रेषित की गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन