साबरमती मध्य जेल, अहमदाबाद में योग के साथ मनाई गई होली
अहमदाबाद स्थित साबरमती मध्य जेल में होली के पावन पर्व पर एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। योग कोच मुकेश कोठारी के मार्गदर्शन में कैदी भाइयों के लिए नियमित योग अभ्यास के साथ होली विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं करता, बल्कि मन को भी सकारात्मक दिशा में बदलने की शक्ति रखता है। कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी योग के माध्यम से मन को शांत कर जीवन में संतुलन लाया जा सकता है। होली के दिन यह प्रयास कैदी भाइयों के लिए अपने बीते हुए बुरे समय को पीछे छोड़कर आत्मचिंतन, आत्मबल और नई आशा के साथ आगे बढऩे का माध्यम बना। योग अभ्यास ने कैदी भाइयों को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। सभी ने योग को जीवन में अपनाने और अपने विचारों को सही दिशा देने का संकल्प लिया।
Latest News