माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ द्वारा पक्षी घर एवं कबूतर खाना का शुभारंभ
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ द्वारा जीव दया और पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। बेजुबान पक्षियों के लिए दो पक्षी घर/कबूतर खाने का शुभारंभ किया गया। साथ ही एक मु_ी दाना पक्षी के नाम अभियान के अंतर्गत तथा हनुमान जी का अति प्रिय सिंदूर के 11 पौधे और तुलसी के 51 पौधे का निशुल्क वितरण किया गया जिसमें संगठन की अध्यक्ष विनीता लढ्ढा, सचिव पिंकी मूंदड़ा, ज्योति कोठारी, लीला पुंगलिया, श्रेया पुंगलिया, पूनम पुंगलिया, मेघना मालू, श्वेता भराडिया, भावना पोरवाल, सोनू पुंगलिया, मधु धूत, सुनीता भंडारी, सुचिता मंत्री एवं अन्य समस्त पदाधिकारी के सहयोग से जीव दया सेवार्थ बेजुबान पक्षियों कबूतर, चिडिय़ा, कोयल, तोता, मैना, गोरिया आदि कई पक्षियों के लिए पक्षी घर लगवाकर एक अनुकरणीय सेवा के साथ अच्छा कदम संगठन द्वारा उठाया गया है।
Latest News