के.के. माहेश्वरी महासचिव और सोनु माहेश्वरी सचिव बने
पंजाब प्रदेश व्यापार मण्डल (रजि.) के अध्यक्ष अमित कपुर ने उत्कृष्ट कार्य करने पर के.के. माहेश्वरी (मालपानी) अध्यक्ष माहेश्वरी सभा, बठिंडा को चौथी बार महासचिव बनाया है और सोनु माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य, माहेश्वरी सभा बठिंडा को दूसरी बार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इनकी नियुक्ति पर प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री, महिला संगठन अध्यक्ष सविता होलानी, सुशील मूंधड़ा, प्रवीण मिमानी, सुप्रीम कोठारी, प्रादेशिक ट्रस्ट सचिव सोहन माहेश्वरी, सुरेश चांडक ने बधाई दी।
Latest News