अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाकुंभ 2026 में शामिल हुए भरतपुर समाज के पदाधिकारी

सूर्यनगरी जोधपुर में 09-10-11 जनवरी 2026 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाकुंभ 2026 का उदघाटन श्री ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया जिसका समापन माननीय श्री हरिभाऊ बागडे महामहिम राज्यपाल राजस्थान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भरतपुर समाज के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी व प्रहलाद माहेश्वरी व्यवस्थापक होम्योपैथी चिकित्सालय व अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी सदस्य आर.सी. गुप्ता (खटोड) शामिल हुए।

श्री ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री राजस्थान श्री भजन लाल शर्मा, सुश्री दीप्ति किरण माहेश्वरी विधायक राजसमंद एवं पद्मविभूषण श्रीमती राजश्री बिरला, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ  न्यायाधीश माननीय श्री जे.के.माहेश्वरी एवं विधि आयोग के अध्यक्ष श्री दीपक माहेश्वरी एवं सेवानिवृत्त मुख्यसचिव हिमाचल प्रदेश श्रीकांत बाल्दी सहित 25 देशों एवं 430 जिलों से  समाज के लगभग 50000 व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री अमित शाह ने माहेश्वरी समाज के राष्ट्र निर्माण के सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा राम जन्म भूमि आन्दोलन में अपना बलिदान देने वाले दोनों कोठारी बंधुओं के बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया व आजादी पूर्व से अब तक के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुगलों के खिलाफ देश के खजानों को भरने का काम माहेश्वरी समाज ने बखूबी किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन