बधर माताजी का 16 वा जागरण हर्षोंल्हास के साथ संपन्न
बधर माता माहेश्वरी सेवा समिति द्वारा आयोजित 16 वा जागरण माहेश्वरी भवन में हर्षोंल्हास के साथ संपन्न हुआ। माताजी का हवन, पूजा के पश्चात रात्रि विजय जाजू ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को झूमने को विवश किया। बधर माता ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी संभाजी नगर और तेजस सोमानी, परली बैजनाथ से जागरण हेतु आमंत्रित थे। श्याम सुंदर सोमानी का स्वागत विष्णु गोपाल मर्दा द्वारा और तेजस सोमानी का स्वागत राजेश सोमानी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी ने ताना गाँव में निर्माणाधीन अत्याधुनिक भक्त निवास की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी चैत्र नवरात्रा में 32 रूम लोकार्पण करने के लिए ट्रस्ट प्रयत्नशील है। अत्याधुनिक भक्त निवास हेतु तीन दान दाताओ ने 11 लाख अनुदान की घोषणा की। आसाराम रामगोपाल सोमानी जिंसी चौराह, किशनलाल नंदगोपाल सोमानी काचीगुड़ा और गणपतलाल रमेश कुमार मर्दा अमीरपेट का ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी ने सम्मान किया। समिति के सदस्य सुरेश सोमानी का जन्म दिन माँ के दरबार में मनाया गया।
समिति के सेक्रेटरी गोविन्द सोमानी ने बताया की समिति द्वारा बधर माता परिवार के सदस्यों की जानकारी हेतु पारिवारिक जानकारी प्रदान की। जानकारी के लिए संयोजक कृष्णा सोमानी द्वारा डिजिटल लिंक की सभी ने प्रशंसा की। परिवार की जानकारी लिंक द्वारा अथवा क्यू आर कोड द्वारा 31 जनवरी तक आएगी वह प्रकाशित कि जाएगी।
घर घर से माता को अनुदान हेतु किटी बैंक के डब्बे वितरित किये गए। कार्यक्रम को सफल करने के लिए राजेश सोमानी, गोविंद सोमानी, श्याम सुंदर सोमानी, रमेश मर्दा, विष्णु गोपाल मर्दा, रामगोपाल मर्दा, राजगोपाल मर्दा, कमल मर्दा, हनुमानदास सोमानी, राधेश्याम सोमानी, मदन गोपाल सोमानी, प्रदीप सोमानी, सुरेश सोमानी, पुरुषोत्तम सोमानी (झंडावाला), सुनील सोमानी, अजय मर्दा, भगवान सोमानी, वि_ल सोमानी, रामगोपाल सोमानी का विशेष सहयोग रहा।
Latest News