श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन
समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या, समय पर संतानोत्पत्ति नहीं होना जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह हो, जिसके लिए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के ट्रस्ट 'श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाऊंडेशन' द्वारा
'प्रेरणा स्तंभ सम्मान'
1 सितंबर 2024 के पश्चात समाज के ऐसे दंपत्ति जिनका विवाह युवतियों का 21 वर्ष की आयु के अन्दर और युवकों का 23 वर्ष की आयु के अंदर होगा उन्हें 'प्रेरणा स्तंभ' से अलंकृत करते हुए नव दंपतियों को प्रेरणा स्वरूप शगुन राशि 51000/- रुपए की एफडी प्रदान की जा रही है।
'नव दंपति संतानोत्पत्ति सम्मान'
1 अक्टूबर 2024 के पश्चात विवाहित होने वाले समाज के ऐसे नव दम्पति जिनके विवाह के 1 वर्ष के अंदर संतानोत्पत्ति होने पर, ऐसे नव दंपतियों को प्रोत्साहन स्वरूप नव दंपति संतानोत्पत्ति सम्मान से अलंकृत करते हुए प्रथम 100 दंपतियों को शगुन राशि 21000/- रुपए की एफडी प्रदान की जा रही है।
उपरोक्त जानकारी मो. नंबर 9460041214 पर प्रेषित करें।
राजकुमार काल्या
चेयरमैन - फाउंडेशन
शरद सोनी
राष्ट्रीय अध्यक्ष - युवा संगठन
Latest News