माहेश्वरी समाज भरतपुर द्वारा स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया

महात्मा गांधी चिकित्सालय जयपुर एवं माहेश्वरी मण्डल समिति के संयुक्त तत्वाधान में माहेश्वरी कुञ्ज नीम दा गेट पर स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी एवं महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी के साथ साथ चिकित्सकों द्वारा भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्व्वलित कर किया गया। संरक्षक मोहन लाल माहेश्वरी द्वारा दूरबीन ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉ. नील कमल गुप्ता एवं पेट आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत भार्गव का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी एवं महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी द्वारा चिकित्सको को शाल एवं पटका ओढाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।

अपने उद्बोधन में डॉ. रजत भार्गव डीएम गेस्ट्रोलोजी द्वारा विशेष रूप से लिवर सम्बंधित बीमारियों यथा फैटी लिवर हेपेटाइटिस ए बी सी ओर ई लिवर फेलियर  सम्बंधित रोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला गयाञ डॉ रजत भार्गव द्वारा आज की जीवन शैली ओर बिना चिकित्सकों की सलाह एवं अनावश्यक दवाओं के प्रयोग भी इसका कारण माना। रोग का कारण बचाव और चिकित्सा पर प्रकाश डालते हुए शराब, फास्टफूड, डायबिटीज और मोटापे से बचने की सलाह दी जाए। समय रहते ही रोग के निवारण पर ध्यान देने की सलाह दी गयी।

इसी क्रम में प्रोफेसर नील कमल गुप्ता (लेप्रोस्कोपी) द्वारा हाइटस हर्निया मोटापे, एवं विभिन्न प्रकार की सर्जरी के सम्बन्ध में बहुत आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। भोजन से पहले भरपूर मात्रा में सलाद खाना एवं मल्टीग्रेन आटे की चपातियाँ खाने की सलाह दी गयी रात्रि में शयन से दो घंटे पहले भोजन का सेवन एवं भ्रमण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

सफल क्रियान्वन हेतु ओ.पी. माहेश्वरी द्वारा कार्यक्रम में महात्मा गाँधी अस्पताल के संपर्क सूत्र श्री जे.एस. सिसोदिया के साथ सभी उपस्थित जनों का हार्दिक आभार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा अपनी विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जिज्ञासा का समाधान भी प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार माहेश्वरी, राधा बल्लभ, रीतेश, योगेश, प्रहलाद, ललित, मुकुंद माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर उषा माहेश्वरी, रचना, चित्रा, दीपशिखा, दीप्ति, रचना, वंदना खंडेलवाल, अंशिका गुप्ता, दिनेश बंसल, सत्यप्रकाश गोयनका, भारत भूषण अग्रवाल, विशाल खंडेलवाल, प्रकाश मोहन बंसल, ब्रिजेश रारह  शिवशंकर बंसल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण द्वारा किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन