सूरत जिला माहेश्वरी सभा विवाह प्रकोष्ठ जय महेश बायोडाटा क्लब की 199वीं मीटिंग संपन्न
जोडऩे बंधन, मिलाने दो परिवार रिश्ते लाए हैं हम आपके द्वार। इसी भावना के साथ सूरत जिला माहेश्वरी सभा विवाह प्रकोष्ठ एवं जय महेश बायोडाटा क्लब द्वारा समाज के युवक-युवतियों के लिए अनुकूल रिश्तों के उद्देश्य से 199 वीं बायोडाटा मीटिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी श्याम लड्ढा, अनुराधा सोमानी एवं पूरी टीम, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतिन बाहेती कोषाध्यक्ष श्री राम सहाय सोनी, महेश खटोड़, नारायण पेड़ीवाल, महेश चंडक, सरोज राठी, कविश मारू सहित कई पदाधिकारी ओर गणमान्य नागरीको अभिभावकों की उपस्थित रही। प्रभारी अनुराधा सोमानी ने बताया कि समाज के सभी बंधुओं को इन मीटिंग्स में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए ताकि आपसी सामंजस्य बढ़े और नए रिश्तों का निर्माण सुगमता से हो सके।
सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सचिव अतिन बाहेती ने कहा कि जिनके बेट-बेटियाँ विवाह योग्य हैं, उन्हें इस बायोडाटा मीटिंग में अवश्य लाना चाहिए ताकि समाज के भीतर ही संपर्क स्थापित होकर रिश्ते तय करने में सुविधा हो। महेश खटोड़ ने बताया की विवाह प्रकोष्ठ सूरत से बाहर भी जय महेश बायोडाटा क्लब की मीटिंग करवाता है जिसका बढिय़ा रिजल्ट मिला है।
मीडिया प्रभारी महेश पुंगलिया ने बताया कि बायोडाटा मीटिंग में उपस्थित सभी बंधुओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। एक ही स्थान पर बायोडाटा का आदान-प्रदान होने से आपसी संपर्क और रिश्तों की प्रक्रिया सरल बनती जा रही है।
अब तक जय महेश बायोडाटा क्लब के तत्वावधान में अनेक सफल संबंध स्थापित हुए हैं, जो समाज के समर्पण और एकजुटता का प्रमाण हैं। सूरत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष पवन बजाज ने सभी का आभार प्रकट किया।
Latest News