श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई का भव्य दिवाली स्नेह मिलन दीपोत्सव समारोह संपन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन दीपोत्सव 2 नवंबर 2025 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज में हुआ। ज्ञातव्य है कि दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी, मुख्य अतिथि आईपीएस श्री संतोष कुमार, तमिलनाडु-केरल-पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतड़ा, फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमति अर्चना संजय, कार्यक्रम चेयरमेन श्री श्रीमोहन दम्माणी, सभा के उपाध्यक्ष श्री कमल गोइदानी, श्री हरि किशन मूंदड़ा, सचिव संजय मूंदड़ा और कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी को मंच पर आमंत्रित किया। सचिव संजय मूंदड़ा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन एवं महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का भव्य आगाज हुआ। स्वागत अभिभाषण में सभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने सभी उपस्थित जनसमुदाय का तहेदिल से स्वागत किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीपावली शुभकामनाओं के क्रम में, तमिलनाडु-केरल-पांडिचेरी प्रादेशिक अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, ऑल इंडिया माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता बागड़ी, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री कपिल पंसारी, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति के अध्यक्ष बंसी लाल दलाल, श्री माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष श्री सुनील सारडा, माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष श्री सुदर्शन मंत्री, श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट से श्री जय प्रकाश मालपानी, समन्वय से श्री ममता भूतड़ा, एम सर्किल से आशीष झंवर और मिस्टर एवं मिसेज से श्री संजय बिसानी और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।  

मुख्य अतिथि का परिचय श्री निर्मल धीरन ने प्रस्तुत किया। श्री सत्यनारायण भूतड़ा ने ब्यूवेक्ट, श्री प्रमोद मालपानी ने शॉल और श्री  गौरी शंकर राठी ने मोमेंटो प्रदान कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने अपने अभिभाषण में माहेश्वरी सभा चेन्नई के दिवाली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर गर्व अनुभव किया और सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  

कार्यक्रम के चेयरमेन श्री श्रीमोहन दम्माणी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन देख सभी का सीना फूल रहा है। यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। तमिलनाडु, पांडिचेरी एवं केरल से वर्ष 2024-25 की दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले, साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट और डॉक्टर की उपाधि पाने वाले कुल 30 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।  

फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमति अर्चना संजय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मेधावी छात्रों के सम्मान के बाद श्री माहेश्वरी क्लब द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहा।  


इसी दिन प्रात: 9.30 बजे से विद्यार्थियों के लिए नई दिशाएँ - कैरियर गाइडेंस विषय पर एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया है। इस सत्र के मुख्य वक्ता श्री विक्रम पटेल (दिल्ली) से थे, जो विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और करियर विकल्पों एवं भविष्य की दिशा के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। बड़ी तादाद में विद्यार्थियों ने इसका लाभ लिया जो कि एक उनके लिए एक अतिरिक्त यादगार पल थे। इस कार्यक्रम को मिस्टर मिसेज क्लब द्वारा मैनेज किया गया, जिसे सर्वत्र सराहना की गई।

डीजी वैष्णव कॉलेज के प्रांगण में खचाखच भरे हॉल में राजस्थान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण टाटिया, अग्रवाल समाज से श्री विजय गोयल, श्री अजय नाहर, श्री अशोक लखोटिया, श्रीमति शारदा फलोर, श्री विक्रम फलोर, श्री मनोज राठी, श्री हरि राठी, श्री अशोक गोयदानी, श्री कमल भैया, श्रीमति पूजा झंवर, श्रीमति उमा मालपानी, श्रीमति प्रेम लता टावरी, श्री सुशील झंवर, श्री मदन राठी, श्री मुकुल डागा, श्री रविन्द्र डागा, श्री निर्मल धीरन, श्री पवन मोहता, श्री श्याम मेहता, श्री सुरश भट्टड़, श्री सुरेश कोठारी, श्री चंदू टावरी, श्री किशन झंवर, श्री ओम प्रकाश बिसानी, श्री जेठमल सारड़ा, श्री विजय माहेश्वरी, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री देवकिशन काबरा, श्री जय प्रकाश मालपानी, श्री एम.एम. लखोटिया, श्री विकास सारडा, श्री कुशल माहेश्वरी, श्री मति कुसुम मालपानी, श्री जगदीश बियानी, श्री गवलदास मोहता, श्री जुगल सुदा, श्री महेंद्र कंधारी, श्री डूंगर दास बिसानी, श्री अनिल केला, तमिलनाडु केरल पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा से कई विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजय मूंदड़ा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत प्रभाशाली ढंग से श्रीमति लविता माहेश्वरी ने किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन