माहेश्वरी महिला मंडल राजसमन्द ने किया गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता

श्री महेश महिला प्रगति संस्थान राजसमन्द के तत्वाधान मे महेश नगर में नवरात्रि के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने गरबा एवं डांडिया रास का भव्य आयोजन किया जिसमे समाज की युवतियां, महिलाओं एवं छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गरबा नृत्य मे प्रथम स्थान सरोज काबरा, द्वितीय रेखा ईनाणी  तथा बेस्ट वेशभुषा मे अक्षिता फोफलिया प्रथम एवं संगीता कासठ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षा मान कवर न्याती ने जानकारी दी की कार्यक्रम में उपाध्यक्ष तारा ईनाणी, सरिता लढ्ढा, सचिव मीनाक्षी ईनाणी, कोषाध्यक्ष मंजू जेथलिया, संगठन मंत्री गीता मंडोवरा, सह सचिव मधु मंडोवरा, उर्मिला तोषनिवाल, उर्मिला काबरा, सुमन काबरा, शकुंतला बंग, यशोदा कासट, सुशीला मंत्री आदि कई गणमान्य महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित थी। उपाध्यक्ष तारा ईनाणी ने बताया की प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक भी प्रदान किया गया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन