जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन एवं भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में सर्वाइकल कैसर टीकाकरण का कैम्प 5 अक्टूबर, 2025 को भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में लगाया गया। रामजी दास मोदानी फाउन्डेशन के अध्यक्ष सत्यनारायण मोदानी ने बताया कि इस कैम्प में 9 साल से 26 साल तक की बालिकाओं को प्रथम एवं द्वितीय टीका लगाया गया। इस शिविर में 110 बालिकाओं के टीके लगाये गये। नि:शुल्क जाँच एवं जागरूकता शिविर में 51 महिलाओ और पुरुषों ने CBC-PSA एवं मेमोग्राफी, पेपस्मीयर टेस्ट की जाँच कराकर चिकित्सकों द्वारा परामर्श लिया गया। 40 बालिकाओं को द्वितीय टीका 9 अक्टूबर, 2025 को लगाया जायेगा। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत Cervavac Serum (Indian) एवं Gardisil-4 M.SD. एवं Gardasil-9 M.SD (Imported) के टीके किफायती दरों पर लगाये गये। इस चतुर्थ शिविर में राज.के. सोमानी, राजेन्द्र तिवाड़ी, राधेश्याम काबरा, उमा सोमानी, लक्ष्मी नारायण मोदानी, सुलभा शारदा, संजना फलोड का सहयोग उल्लेखनीय रहा। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की करुणा शर्मा हैड मार्केटिंग, संजीव कुमार, डॉ. यशवर्धन एवम् अन्य मेडिकल स्टाफ का पूरा सहयोग रहा।
Latest News