विराटनगर में डांस डिस्को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न


माहेश्वरी समाज बिराटनगर के माहेश्वरी महिला मंच और माहेश्वरी युवा मंच के संयुक्त आयोजन में बिराटनगर के सिटी पार्टी पैलेश में डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। संध्या के समय शुरू किए गए डंडिया नृत्य में लगभग एक हजार महिलाओ ने भाग लेकर विभिन्न हिंदी, मारवाड़ी, नेपाली गीतों पर नृत्य किया। मारवाड़ी महिलाओं ने डांडिया नृत्य के साथ साथ झूमर नृत्य भी किया। इस मौके पर समारोह में मारवाड़ी महिला मंच विराटनगर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी विभिन्न मारवाड़ी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। माहेश्वरी महिला मंच की सभी बहनो ने एक सा घाघरा पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दैरान आसपास का माहौल संगीतमय बना रहा। कार्यक्रम में मारवाडी समाज की महिला के अलावा अन्य समाज के भी महिलाए पहुची थी जो रात लगभग 10 बजे तक विभिन्न गीतों पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार ने भी प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम में कलकत्ता से आए डीजे रुद्रा का प्रस्तुति को लोगो ने सराहा।  इस कार्यक्रम में सुन्दर पोशाक में महिला वर्ग श्री मोनिका मारू, पुरुष वर्ग श्री विवेक बंसल, बच्चे वर्ग श्री भाविका परतानी, डांस में श्री यश अग्रवाल विजेता रहे।डांडिया नृत्य समारोह के दौरान माहेश्वरी समाज विराटनगर के अध्यक्ष घनश्याम काबरा, मारवाड़ी महिला मंच विराटनगर की अध्यक्ष अमिता पेड़ीवाल, माहेश्वरी युवा मंच विराटनगर के अध्यक्ष अजय राठी, कार्यक्रम के संयोजक गिरीश राठी सहित आयोजक संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण सक्रिय दिखे
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन