रांची माहेश्वरी समाज के द्वारा विजयदशमी पर सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया

विजयादशमी पर रांची माहेश्वरी समाज के द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। सनातन धर्म की विलुप्त होती हुई परंपराओं के पुनर्जागरण की कड़ी में लगातार दूसरे वर्ष समाज में सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया। वर्ष 2024 में प्रथम बार पूरे भारतवर्ष में किसी सामाजिक संस्था के द्वारा सामूहिक शस्त्र पूजा का आयोजन रांची में माहेश्वरी समाज के द्वारा किया गया था। माहेश्वरी समाज के अलावा इसमें अन्य सामाजिक संगठन एवं सनातनी संगठन के सदस्य भी सम्मिलित हुए। करीबन 400 सदस्यों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शस्त्रों की पूजा अर्चना की। शस्त्र पूजा के साथ-साथ सामूहिक सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक साबू के अलावा, मंदिर समिति के संयोजक श्री शिव शंकर साबू, श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री किशन साबू, सभा के सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया, सभा के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश काबरा ने अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहना कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू, रांची की पूर्व मेयर श्री आशा लकड़ा ने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की। सनातन में शास्त्र एवं शास्त्र दोनों के महत्व का विधान है। शक्ति की देवी मां दुर्गा के शक्ति प्रतीक का यह पर्व है शस्त्र पूजा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सौरभ साबू, श्री विनय मंत्री, श्री श्याम बिहानी, श्री अंकुर डागा, श्री आकाश चितलांगिया, श्री कुंज बिहारी चितलांगिया, श्री पंकज साबू, श्री हर्षित चितलांगिया, श्री धीरेंद्र राठी, श्री विष्णु प्रकाश साबू, श्री शिव कुमार बिरला श्री गोवर्धन प्रसाद भाला, विशेष योगदान रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन