श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर का एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर संपन्न

श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ब्यावर की ओर से पाली बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर के दौरान वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान महेश का माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान बोर्ड पदाधिकारियों ने वरिष्ठ हड्डी रोग विशषेज्ञ डॉ. विजय बंग सहित उनकी टीम के सदस्यों का उपरणा पहनाकर स्वागत किया। शिविर के दौरान डॉ. बंग ने रोबोटीक सर्जरी, टोटल नी रिप्लेसमेंट, नी आर्थोस्कोपी, कंधा रिप्लेसमेंट, आर्थोस्कोपी, घुटना दर्द, कंधा दर्द, कमर दर्द तथा हड्डी रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श तथा उपचार दिया। शिविर के दौरान मनीष दरक, प्रभाती राठी, नवनीत भराडिय़ा, श्यामसुंदर झंवर, कैलाशचंद झंवर, सूर्यप्रकाश झंवर, पुरूषोतम भूतडा, राजकुमार हेडा, नारायण हेडा तथा मुकेश झंवर, अजय सोमानी आदि ने अपनी सेवाएं दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन