राष्ट्रीय महिला संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक 'मंगल अभिव्यक्ति 2025' वर्चुअल प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अष्टम कार्य समिति बैठक 13 /14 अगस्त 2025 स्थान -जूम सभागार मे संपन्न हुई। महेश वंदना के साथ राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा बैठक का संचालन करते हुए सर्वप्रथम वीर शहीद व दिवंगत स्वजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात विगत कार्य समिति बैठक मंगल मैत्री की कार्यवाही की सभागार द्वारा पुष्टि की गई।
त्रयोदश सत्र की अष्टम कार्य समिति बैठक में उपस्थित महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता श्रीमती मंजू बांगड़, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी, सभी अग्रज पूर्व अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी, समिति प्रभारी व सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं सभागार में उपस्थित सभी का अभिवादन करते हुए बैठक प्रारंभ की गई।
हमारे पारंपरिक त्योहार जो हमारे दिलों में रिश्तों की मिठास और देश प्रेम और देशभक्ति की भावना से उमंग उल्लास भर देते हैं ऐसे सभी पर्व की मंगल बधाई सभी को दी गई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड ने अपने उद्बोधन में तीज त्योहार और राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आनंद एक आभास हैं दु:ख एक अनुभव है किंतु विश्वास व आत्मविश्वास से ही हम आगे बढ़ते हैं। मीठे शब्द और अच्छे व्यवहार से ही व्यक्ति बादशाह बनता है। राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी शाब्दिक अभिव्यक्ति सभागार के समक्ष रखी। सर्वप्रथम आपने सप्तम कार्य समिति बैठक मंगल मैत्री जो की हंपी में सफलता पूर्वक संपन्न हुई थी अत: दक्षिणांचल के पदाधिकारी व कर्नाटक के पदाधिकारी का अभिनंदन किया।
19/20/21 दिसंबर 2025 को उत्तरांचल अधिवेशन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व कार्य समिति बैठक आध्यात्मिक शिविर मानस सिद्धि अयोध्या में संपन्न होगी जिसकी स्वागत अध्यक्ष दिल्ली वासी उत्तरांचल उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू मानधना तथा स्वागत मंत्री कानपुर वासी श्रीमती कमलेश राठी बने हैं। उक्त कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी सभागार को दी। युगांतर कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा जिसे उत्तरांचल के पांचो प्रदेश प्रस्तुत करेंगे। औद्योगिक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। खुशियों की बंदनवार प्रतियोगिता संपन्न होगी। प्रदेश स्तर पर स्वरचित भजन प्रतियोगिता तथा आंचलिक स्तर पर पांच तत्व ग्राम सत्व के आधार पर स्मार्ट गांव का मॉडल बनाने हेतु प्रतियोगिता होगी। रामायण से समस्याओं के निदान हेतु साहित्यिक स्तर पर एक विशेष प्रस्तुति रहेगी। ज्ञानवर्धक उद्बोधन तथा संतवाणी प्रबोधन होगा। इस तरह विभिन्न मनोरंजक ज्ञानवर्धक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश व मध्य उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए विशेष कार्यों का भी उल्लेख अपने उद्बोधन में किया।
महामंत्री ज्योति राठी द्वारा मई, जून, जुलाई 3 माह का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी समितियां द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सभागार के समक्ष रखी। विशेष रूप से महेश नवमी के उपलक्ष में संस्कार सिद्धा समिति द्वारा लिया गया सप्त दिवसीय कार्यक्रम जीवन के रंग अभिप्रेरणा के संग की विस्तृत जानकारी सभागार को दी। प्रत्येक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रखर वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। यह सप्त दिवसीय व्याख्यान माला को सभी ने सराहा। प्रतिदिन 500 से अधिक बहनों के उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। योग दिवस के उपलक्ष में नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों से 400 से अधिक बहनों ने योग प्रशिक्षण का लाभ उठाया। योग संजीवनी को दो वर्षों से ऊपर हो गए अत: प्रतिमाह मुंबई के योग गुरु शशि सारडा द्वारा स्वास्थ्य के प्रत्येक समस्या को लेकर योग टिप्स दी जा रही है जो सभी के लिए बहुत फायदेमंद है। आपने बताया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का सभी अंचलों में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है करीब 11000 से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य हो चुका है।
साहित्य समिति द्वारा लिए जाने वाला हर सीट हाट सीट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जो की प्रति 4 माह में होती है हाल ही में इस प्रतियोगिता में संपूर्ण राष्ट्र से 4800 बहनों की सहभागिता रही यह बहुत ही उल्लेखनीय कार्य हुआ। बाल एवं किशोरी विकास समिति द्वारा किशोरियों के लिए आत्मरक्षा सुरक्षा महा अभियान का कार्य श्रृंखलाबद्ध संगठन के तहत ग्रास रूट तक किया जा रहा है और छोटे-छोटे गांव में 8 से 10 दिन के कैंप लग रहे हैं। इसके भी आंकड़े हजारों में हो गए हैं। क्रस्स्, दुर्गा वाहिनी, सेल्फ डिफेंस डिपार्टमेंट आदि से प्रशिक्षण हेतु सहयोग लिया जा रहा है।
संचार सिद्धा समिति द्वारा साइबर क्राइम से कैसे बचे सुरक्षा हो अपने हाथ में.. साथ ही ्रढ्ढ के बारे में बड़ी सहजता से सभी को संपूर्ण राष्ट्र में जानकारी दी जा रही है। युगल सिद्धा समिति द्वारा तीन माह में 38 संबंध करवाए जा चुके हैं।
महासभा के फ्लैगशिप योजना चेतना लहर अभियान व विवाह परामर्श समिति के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर रिलेशनशिप सेमिनार और ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का कोटा में भव्य आयोजन हुआ। विवाह योग्य युवक युवतियां एवं दंपतियों ने इस सेमिनार में अपनी सहभागिता दर्शाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड एवं महामंत्री ज्योति राठी द्वारा अनेक प्रदेशों में भ्रमण के दौरान बहनों से रूबरू होकर चर्चा सत्र लिया गया।
महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा ने अपने उद्बोधन में कहां महिला संगठन मल्टी लेवल पर कार्य कर रहा है साथ ही आपने जनवरी माह में जोधपुर में होने वाले महा अधिवेशन बाबत संपूर्ण जानकारी सभागार के समक्ष रखी। महिला संगठन के सामूहिक शक्ति की सराहना करते हुए आपने उनके कार्यों के प्रशंसा की। कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय स्थाई प्रकल्प माहेश्वरी महिला पत्रिका, महिला सेवा ट्रस्ट तथा प्रादेशिक विधान व जिला विधान की विशेष जानकारी पदाधिकारी द्वारा सभागार को दी गई।
अक्टूबर 25/26/27/28 को संगमनेर महाराष्ट्र में संपन्न होने वाला कार्यक्रम सिद्धि सृजन किशोरी आवासीय शिविर की जानकारी समिति प्रभारी अंजलि तपाडिय़ा व प्रकल्प प्रमुख अनुराधा मालपानी द्वारा बहुत सुंदर तरीके से सभागार को दी गई। अयोध्या में संपन्न होने वाले कार्यक्रम बाबत सभी समिति प्रभारी ने अपने-अपने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
संजीवन सिद्धा समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल ने बहुत ही सुंदर सेवा योजना माहेश्वरी मेडिकल बैंक प्रदेश या जिला स्तरीय स्थापित करने हेतु कहा जिसमें मेडिकल इक्विपमेंट वॉकर बेड व्हीलचेयर आदि जो हमारे घर में उपयोगी नहीं है ऐसे उपकरण उस मेडिकल बैंक में जमा करें जिससे जरूरतमंद को वहां से सहायता मिल सके।
मानस सिद्धि अयोध्या बैठक की स्वागतध्यक्ष बनी उत्तरांचल उपाध्यक्ष मंजु मानधना ने सभी बहनों को अयोध्या आने हेतु निमंत्रण विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष लता लाहोटी, गीता मूंदड़ा, सुशीला काबरा द्वारा बैठक की सराहना की गई।
14 अगस्त 2025 को अष्ट सिद्धा व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व प्रशिक्षण समिति द्वारा प्रेरणास्पद कार्यशाला रखी गई थी। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा अपने उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता रोटरी के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए दिनेश चंद्र शुक्ला का अभिवादन करते हुए उनके बारे में कुछ विशेष जानकारियां दी। भक्ति में शक्ति और शक्ति में संसार है। प्रेरणा और व्यक्तित्व से ही नेतृत्व बनता है इसी भावना से अपने विचारों को आपने व्यक्त किया नारी के विभिन्न गुणों पर आपने प्रकाश डाला।
79 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए देश के प्रति राष्ट्रवाद अभिव्यक्ति को प्रस्तुत करने हेतु संचार सिद्धां समिति द्वारा महिला संगठन के नेतृत्व में एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया जिसको सभी ने सराहा। सर्वप्रथम समिति प्रभारी नम्रता बियानी द्वारा अपने शब्दों से सभी का अभिवादन करते हुए राष्ट्र निर्माण में नारी का महत्व पर सुंदर विचार रखें। मुख्य वक्ता का जीवन परिचय उत्तरांचल सह प्रभारी उर्वशी साबू ने दिया।
श्री शुक्ला जी ने नारी शक्ति को वंदन व नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है सुंदर शब्दों में विवेचना सभागार के समक्ष रखी। उपस्थित सभी बहने आपके वक्तव्य से बहुत प्रभावित हुई। कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल सह प्रभारी अनुजा काबरा द्वारा किया गया तथा शुभकामनाएं समिति प्रदर्शक मधु बाहेती द्वारा दी गई।
हाल ही में 13 जुलाई 2025 को माहेश्वरी महासभा के फ्लैगशिप योजना चेतना लहर अभियान और विवाह परामर्श समिति के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर रिलेशनशिप सेमिनार ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का कोटा में आयोजन हुआ। विवाह योग्य युवक युवतियों के अलावा विवाहित 115 दंपतियों ने इस सेमिनार में अपनी प्रतिभागिता दर्शाई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा प्रदेश के मूल्यांकन का रिजल्ट घोषित किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों का पदाधिकारी का समिति प्रभारी सहप्रभारी समस्त प्रदेश पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य को उनकी उपस्थिति हेतु कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिल से सुंदर शाब्दिक धन्यवाद दिया गया। अध्यक्ष द्वारा एक विशेष सूचना दी गई अयोध्या के बाद अगली बैठक अप्रैल 2026 में सूरत गुजरात में ली जाएगी। राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।
Latest News