सेवा और स्वास्थ्य का संगम प्रीति क्लब बीकानेर का वार्षिक योग-एक्यूप्रेशर शिविर प्रारंभ
प्रीति क्लब, बीकानेर द्वारा स्व. दामोदरदास श्रीमती श्रिया देवी एवं गणेश राठी पुण्य स्मृति में, महेश राठी एवं राठी परिवार के सहयोग से एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ दिनांक 8-9-25 को माहेश्वरी सदन, कोठारी हॉस्पिटल रोड, जस्सूसर गेट, बीकानेर में हुआ। प्रात: 9:30 बजे आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में बीकानेर के विभिन्न समाजों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर माहेश्वरी सदन से राधेश्याम राठी, एम.पी.एस. स्कूल के ट्रस्टी तोलाराम पेड़ीवाल, सत्यनारायण राठी, बालकिशन थिरानी, अश्विनी पचीसिया, बृजमोहन चांडक, अरुण करनानी, दाउलाल बिन्नानी, शिवनारायण राठी, विशाल मोहता, सुरेश सिंघी, ओमप्रकाश करनानी, सुनील दम्मानी, भवानी शंकर राठी, राकेश जाजू, बाबूलाल मोहता, नारायण डागा, घनश्याम कल्याणी, जगदीश कोठारी, निकुंज लोहिया. संजय पेड़ीवाल सहित अनेक समाजबंधुओं ने शिरकत की।
प्रीति क्लब अध्यक्ष गोपीकिशन पेड़ीवाल ने बताया कि शिविर के पहले दिन ही बीकानेर वासियों ने उत्साहपूर्वक लाभ लिया और बड़ी संख्या में परामर्श एवं उपचार करवाए। सचिव रघुवीर झंंवर ने बताया कि यह शिविर प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 21 सितम्बर 2025 तक लगातार 14 दिनों तक संचालित रहेगा। उन्होंने कहा कि राठी परिवार के सहयोग एवं माहेश्वरी सदन के तत्वावधान में यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और आगे आने वाले दिनों में इसमें और भी अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे। इस अवसर पर प्रीति क्लब ने सभी बीकानेरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस नि:शुल्क सेवा का लाभ लें और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
Latest News