छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि द्वारा भिलाई में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन
भिलाई। छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि द्वारा 31 अगस्त 2025 को भिलाई स्थित ICAI भवन, सिविक सेंटर में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के करियर विकल्पों और श्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालयों के बारे में मार्गदर्शन देना था। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध Career Coach एवं Educationist श्री रमेश परतानी (हैदराबाद) एवं सुश्री तन्वीन कोहली (कोटा) ने विद्यार्थियों को आधुनिक करियर विकल्पों की जानकारी दी और उन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री गगन लढ्ढा (राजनांदगाँव) ने किया। अंत में आयोजित Question-Answer Session में विद्यार्थियों ने अपनी शंकाएँ रखीं, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री मोहन राठी, डॉ. सतीश राठी, श्री उमेश चितलांगियाँ, श्री अभय माहेश्वरी, श्री राजकुमार केला, श्री राजकुमार सारडा, श्री हर्ष मंत्री, श्री विनीत राठी, श्री कमल झँवर, श्री राजेंद्र मंत्री, श्री महेंद्र भूतड़ा, श्री अमित सोनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। महेश सेवा निधि के अध्यक्ष श्री बालकिशन झंवर एवं मानद मंत्री श्री अजय सोमानी के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। सभी ने छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि की इस पहल को बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु अत्यंत प्रेरणादायी और प्रशंसनीय बताया।
Latest News