संगरिया माहेश्वरी समाज द्वारा रक्षाबंधन पर्व का आयोजन
राजस्थान के जिला हनुमानगढ स्थित संगरिया माहेश्वरी समाज द्वारा ऋषि पंचमी के अवसर पर रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया। भाई-बहन के इस पर्व पर बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर परिवार के मंगल की कामना की वहीं भाईयों ने बहन की रक्षा का वचन दिया। जिलाध्यक्ष रविशंकर मूंधड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी के कृष्ण करवा व महिला मंडल जिलाध्यक्ष संजू बिहाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज द्वारा मान्यता है कि महेश नवमीं को समाज की उत्पत्ति के समय भगवान शिव द्वारा 72 उमराव को पाषाण से मानव बनाया था व क्षत्रिय कर्म छोड़कर वणिक बनने का आशीर्वाद दिया था। उनके द्वारा ऋषियों को कुलगुरू का दायित्व दिया जिन्होने अनेक अनुष्ठान किए, जिससे उन परिवारों की बेटियों को अपने भाईयों को राखी बांधने का अवसर प्राप्त हुआ। तब से समाज द्वारा यह पर्व ऋषि पंचमी के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भाईयों व परिवार की रक्षा के लिए उपवास भी रखा जाता है। स्थानीय माहेश्वरी सभा अध्यक्ष लखन करवा, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज राठी, युवा संगठन अध्यक्ष नवनीत पेड़ीवाल के अनुसार पर्व समाज की संस्कृति व विरासत को प्रस्तुत करने वाले होते है। कार्यक्रम में युवा संगठन के कपिल करवा ने बताया कि ऋषि पंचमीं को ऋषि पूजन भी किया गया।
Latest News