श्री माहेश्वरी महिला समिति, श्रीगंगानगर द्वारा रास डांडिया कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
नवरात्रा के अवसर पर श्री माहेश्वरी महिला समिति, श्रीगंगानगर द्वारा जवाहर नगर स्थित श्री माहेश्वरी भवन में रास डांडिया कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ | कार्यक्रम का प्रारम्भ अध्यक्षा सुनीता बिहाणी, सचिव अंजू पेड़ीवाल व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां दुर्गा मैया की पूजा अर्चना कर किया | किरण सोमानी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप डांस परफॉर्मेंस व सामूहिक डांडिया डांस हुआ । रंग-बिरंगी परिधानों व आभूषणों से सुससज्जित महिलाओं व युवतियों के डांडिया नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहे | इस शाम की बेस्ट डांस के लिए श्रुति बिहानी व अंजलि अग्रवाल, बेस्ट ड्रेस के लिए पायल जाजू व नॉन-स्टॉप डांस के लिए बन्नो करवा को पुरस्कृत किया गया | लकी ड्रा के तीन विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया | किरण सोमानी व संतोष नढाणी द्वारा “नवदुर्गा थीम पर आधारित’ बहुत ही रोचक तम्बोला का खेल खिलाया गया | रोचक प्रश्नों के उत्तर देकर गिफ्ट जीतकर श्रोता फुले नहीं समा रहे थे | राज होलानी ने बहुत ही शानदार मंच संचालन कर सबकी वाहवाही बटोरी । कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्षा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Latest News