कार्तिक सारडा, सांगली ने बढाया समाज का गौरव
माहेश्वरी समाज के होनहार विद्यार्थी कार्तिक उमाकांत सारडा (सांगली) ने इस वर्ष महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET – BCA/BBA/BMS/BBM/MCA Integrated/MBA Integrated) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कार्तिक सारडा ने 99.62 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए महाराष्ट्र स्टेट लेवल की प्राविजनल मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह माहेश्वरी समाज के लिए गर्व का क्षण है। कार्तिक, श्री श्रीगोपाल सारडा सीए के पोते, श्री उमाकांत सारडा सीए और श्रीमती अर्चना सारडा सीए के सुपुत्र हैं। निरंतर परिश्रम, एकाग्रता और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। समाज के इस प्रतिभावान विद्यार्थी की उपलब्धि से माहेश्वरी समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है। हम सब कार्तिक के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम छूते रहें।
Latest News