राज्यपाल को देसी गौमाता के गोबर, औषधियों से तैयार आसन भेंट
अहमदाबाद। राज्यपाल आचार्य देवव्रत को समाजसेवी राजेन्द्र राठी ने गांधीनगर स्थित राजभवन में देसी गौमाता के गोबर, औषधियों से तैयार आसन भेंट किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल को इस आसन की उत्पत्ति, इसकी पवित्रता और इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक एवं आयुर्वेदिक लाभबताए गए। राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को ऐसे प्रयासों से जोडऩा आवश्यक है। इस अवसर पर राठी ने राज्यपाल को हिमालयन ध्यानयोग के बारे में अवगत कराया एवं भविष्य में महुड़ी ध्यानस्थली में आने का मौखिक निमंत्रण भी दिया।
Latest News