भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी को पार्षद प्रहलाद सोनी व पार्षद प्रतिनिधि अरविंद जाटव का समर्थन

श्रीगंगानगर, 16 अक्टूबर। कांग्रेस के कुशासन से परेशान जनता ने इस बार प्रदेश में कमल खिलाने का दृढ़ संकल्प कर लिया है। गंगानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री जयदीप बिहाणी को जन प्रतिनिधियों और जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है, जिसे देखते हुए लग रहा है कि गंगानगर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन आना सुनिश्चित हो चुका है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड नम्बर 56 के पार्षद प्रहलाद सोनी एवं वार्ड नम्बर 57 के पार्षद प्रतिनिधि अरविंद जाटव ने भाजपा प्रत्याशी श्री जयदीप बिहाणी को अपना सहयोग-समर्थन देकर भाजपा के हाथ मजबूत किये। प्रहलाद सोनी व अरविंद जाटव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में सुशासन स्थापित कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी श्री जयदीप बिहाणी ने जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे नेता नहीं, सेवक बनकर हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे और उनके सुख-दु:ख में भागीदार रहेंगे। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन